एनडीए ने खोले पत्ते
बिहार में विधान परिषद की खाली हो रहीं 9 सीटों और एक सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है।
किस दल को कितनी सीटें
सीटों के बंटवारे के तहत भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड दोनों ने चार-चार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। वहीं चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने हिस्से से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।
अब किस पर टिकी निगाहें
एनडीए के इस कदम के बाद अब बिहार की पूरी सियासत की नजरें दो खेमों पर आकर ठहर गई हैं। एक ओर तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन है तो दूसरी ओर एनडीए के भीतर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही पक्षों के सामने इस वक्त असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
दोनों खेमों में पसोपेश
महागठबंधन के सामने जहां दावेदारों की भरमार और सीमित सीटों का गणित उलझन पैदा कर रहा है, वहीं उपेंद्र कुशवाहा भी फिलहाल खामोशी ओढ़े हुए हैं। उनकी इसी चुप्पी ने सियासी सस्पेंस को और गहरा कर दिया है और हर कोई उनके अगले कदम का इंतजार कर रहा है।
https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-mlc-election-2026-what-will-tejashwi-yadav-and-upendra-kushwaha-do-next-bihar-politics-local18-ws-n-10547033.html