अमेठी के बेरोजगार युवाओं के सामने विदेश में रोजगार पाने का एक बड़ा मौका आया है। सेवायोजन विभाग ने जर्मनी और सऊदी अरब में 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए जिले के योग्य युवा अब सीधे विदेशी धरती पर काम करने का सपना पूरा कर सकेंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में कई तरह के पद रखे गए हैं। इनमें नर्सिंग, सहायक नर्स, मैकेनिक तथा फैब्रिकेशन से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में हुनर रखने वाले युवाओं के लिए यह एक उपयुक्त अवसर माना जा रहा है।
कितना मिलेगा वेतन
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा। जर्मनी में काम करने वाले अभ्यर्थियों को 2.5 लाख रुपये से अधिक का मासिक वेतन देने का प्रस्ताव रखा गया है, जो युवाओं के लिए बेहद आकर्षक है।
कैसे करें आवेदन
आवेदन की पूरी प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के पोर्टल के माध्यम से चल रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/amethi-overseas-jobs-for-amethi-youth-apply-for-nursing-and-technical-posts-in-germany-and-saudi-arabia-local18-10546686.html