राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज इस कदर बदला है कि एक ओर जहां कुछ इलाके भीगते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्र चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं।
किन शहरों में बदला मौसम
IMD के अनुसार, राजधानी जयपुर के साथ-साथ अलवर, बीकानेर, सीकर और चूरू समेत कई प्रमुख शहरों में मौसम का रुख पूरी तरह पलट गया है। इन इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
सीमावर्ती इलाकों में लू का प्रकोप
दूसरी ओर श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति इसके बिल्कुल उलट बनी हुई है। यहां भीषण गर्मी और हीटवेव का असर साफ देखा जा रहा है, जिसके चलते इन इलाकों में लू का खतरा बढ़ गया है।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-today-rajasthan-weather-imd-alert-jaipur-alwar-bikaner-churu-temperature-rain-thunderstorm-heatwave-mausam-update-local18-10546609.html