मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा लग्न से पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में यह भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और संतान के लिहाज से शुभ माना जाता है। यही कारण है कि आज पूरे दिन आप भीतर से ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे।
सूर्य का प्रभाव और दिन का मिजाज
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार आज सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को ओजस्वी और तेजस्वी बनाएगा। आत्मविश्वास से भरे रहकर आप दिनभर के कामों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे।
प्रेम और रिश्ते
प्यार और संबंधों के लिहाज से आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और साथी के साथ आपके रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। कुल मिलाकर दिन रोमांटिक बीतेगा।
धन और निवेश
आर्थिक मोर्चे पर आज की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विदेशी और पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
अशुभ समय का रखें ध्यान
दिन के दौरान दोपहर 1:18 से 3:33 बजे तक का समय अशुभ रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-what-is-aries-horoscope-today-7-june-aaj-ka-mesh-rashifal-love-career-business-local18-10546296.html