Weekly Lucky Career Horoscope: शुक्र के गोचर से इस सप्ताह मेष और कुंभ समेत 5 राशियों के करियर में चमक, व्यापार में होगा बड़ा मुनाफा

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 8 से 14 जून 2026 का सप्ताह मिथुन, तुला समेत 5 राशियों के लिए आर्थिक तरक्की, करियर में उन्नति और कारोबारी सफलता लेकर आ सकता है। नया व्यापार शुरू करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल बताया जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जून का यह सप्ताह यानी 8 से 14 जून 5 राशियों के लिए बेहद फलदायक साबित होने वाला है। इस अवधि में शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह मौजूद हैं। इस मेल से द्वि-गुरु योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इसी सप्ताह सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। दूसरी ओर मंगल अपनी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे रूचक राजयोग बन रहा है।

ग्रहों और नक्षत्रों की इस बदलती चाल तथा शुभ योगों का असर मिथुन, तुला समेत 5 राशियों की नौकरी, निवेश, धन और व्यापार पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इन जातकों को पुराने किसी निवेश से बढ़िया लाभ मिल सकता है और कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है।

मेष

करियर राशिफल के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक प्रगति के संकेत लेकर आया है। निवेश से जुड़े फैसले आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकते हैं और अच्छी जगह पैसा लगाने का मौका भी मिलेगा। अगर आप घर या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को नए ग्राहक और मुनाफे के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में आगे बढ़ने का अवसर ला सकता है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी कार्यवश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वित्तीय स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसके वापस आने के योग बन रहे हैं, जिसे आप किसी अच्छी जगह दोबारा निवेश कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि वालों को इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। यदि व्यापार में कोई परेशानी चल रही है तो वह धीरे-धीरे दूर होती जाएगी और किसी जानकार व्यक्ति की सलाह से कारोबार में अच्छी तरक्की होगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ बनेगी। साझेदारी में काम करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है, लेकिन लेन-देन के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। निवेश के क्षेत्र में सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है। धन से जुड़े सभी काम पूरे होते जाएंगे और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।

धनु

यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी टारगेट पूरे होते जाएंगे और अधिकारियों का पूरा समर्थन बना रहेगा। साथ ही किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है, जिससे करियर में उल्लेखनीय उन्नति होगी। कारोबारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना बन रही है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह करियर और बिजनेस, दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से अटकी योजनाओं में अब गति आएगी और कई पुराने कार्यों से राहत भी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बन रही है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश के मामलों में भी लाभ के संकेत दिख रहे हैं और किसी मित्र के पास अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-weekly-lucky-career-and-wealth-horoscope-8-to-14-june-2026-venus-transit-and-dwiguru-yog-lucky-for-mesh-mithun-tula-dhanu-kumbh-rashi-10546392.html