पटना में संचालित खान सर के कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने साफ कहा है कि यदि तय अवधि के भीतर खामियों को दूर नहीं किया गया तो संस्थान पर ताला लग सकता है।
एक साथ दो मुश्किलें
खान सर इस समय दोहरी परेशानी में घिरते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं दूसरी ओर उनके कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किए जाने का मामला भी उजागर हो गया है।
जांच में मिलीं कई खामियां
बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने जानकारी देते हुए बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में जांच के दौरान कई तरह की त्रुटियां पाई गई हैं। ये कमियां अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
15 दिन की मोहलत
DIG के अनुसार संस्थान को खामियां दूर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यदि इस अवधि के भीतर तय मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो खान सर के कोचिंग पर ताला लटक सकता है।
https://www.indiatv.in/bihar/khan-sir-coaching-institute-is-ignoring-safety-rules-fire-safety-standards-are-not-being-followed-2026-06-06-1223460