हिमाचल प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नीरज भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में साफ किया गया है कि यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
किस आधार पर हुई कार्रवाई
अनुराग शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नीरज भारती को इससे पहले एक कारण बताओ नोटिस दिया गया था और उसके बाद घटे घटनाक्रम पर भी गंभीरता से विचार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, संगठनात्मक अनुशासन तथा पार्टी हितों के खिलाफ पाई गई गतिविधियों और आचरण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वीकार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नीरज भारती की ओर से दिया गया इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने स्वीकार कर लिया है। कमेटी ने अपने आदेश में दोहराया है कि अनुशासनहीनता तथा पार्टी के हितों के विपरीत गतिविधियों के चलते की गई यह कार्रवाई तुरंत प्रभावी रहेगी।
https://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/kangra-neeraj-bharti-expelled-congress-for-6-years-local18-10546414.html