देशभर में सक्रिय हुआ मानसून
मौसम विभाग ने आज 1 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 से ज्यादा राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे वहां के निवासियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। पूर्वी भारत के चुनिंदा इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, तेज हवाओं और बारिश की मार से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। आज जिन प्रमुख राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल शामिल हैं।
दिल्ली में शाम तक बदलेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में आज शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार का हाल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिले प्रमुख हैं। इसी तरह बिहार में पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
झारखंड और पहाड़ी राज्यों में सतर्कता
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में भी बारिश और आंधी का दौर रहेगा। उत्तराखंड में ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग के लोग सतर्क रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के खतरे के चलते असुरक्षित स्थानों पर जाने से मना किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की स्थिति
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, हावड़ा और कालिम्पोंग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना, तथा राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में भी बारिश का असर रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा में आंधी और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।
https://www.indiatv.in/india/national/rain-expected-in-delhi-today-alerts-issued-for-storms-and-landslides-over-15-states-2026-09-01-1240549