द्विद्वादश योग: ज्योतिष शास्त्र में शनि और चंद्रमा को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह 6 जून की रात द्विद्वादश योग का निर्माण करने जा रहे हैं। दरअसल, चंद्रमा 6 जून को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और मीन राशि में विराजमान शनि के साथ मिलकर यह द्विद्वादश योग बनाएंगे। यह योग 6 जून की रात से ही प्रभावी हो जाएगा। दो शत्रु ग्रहों के मेल से बनने वाला यह संयोग तीन राशियों के लिए परेशानी भरा रह सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
कर्क राशि
इस द्विद्वादश योग के दौरान आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा अष्टम भाव में स्थित रहेंगे, जहां चंद्रमा की स्थिति शुभ नहीं मानी जाती। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति को साथ रखें। इस अवधि में उधार दिया गया धन फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में मतभेद के चलते मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। उपाय के रूप में आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी यह योग चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको निवेश करने से परहेज करना होगा, खासकर 10 जून तक कहीं भी पैसा लगाने से बचें। यदि आपने उधार लिया है तो लेनदार आपको परेशान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान इस राशि के जातकों को अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि चोरी होने की आशंका बनी हुई है। उपाय के तौर पर भगवान गणेश की आराधना करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। इस दौरान फिजूलखर्च बढ़ सकता है, इसलिए सही बजट बनाकर चलने पर आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाने से भी दूरी बनाए रखें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक स्तर पर अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। उपाय के रूप में आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
https://www.indiatv.in/religion/news-dwidwadash-yog-6-june-2026-teen-rashiyan-aarthik-paksh-ko-lekar-rahain-satark-laparwahi-padegi-bhari-2026-06-06-1223405