आज के ग्रहों की चाल
आज 20 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही ऐंद्र योग और विष्टि करण का संयोग भी रहेगा, जो कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है।
प्रेम जीवन और व्यक्तिगत संबंध
नैनीताल के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, प्रेम संबंधों के मामलों में आज का दिन सामान्य दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहने वाला है। जो लोग काफी समय से अपने दिल की बात किसी विशेष व्यक्ति से कहने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन संकोच के कारण नहीं कह पा रहे थे, उनके लिए आज का समय अनुकूल है। आज आप बिना किसी झिझक के अपनी भावनाओं को उनके सामने रख सकते हैं।
कार्यक्षेत्र और करियर
नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए भी आज का दिन उन्नति के अवसर लेकर आया है। दफ्तर में आप पिछले काफी समय से जिस कठिन मेहनत और परिश्रम को कर रहे थे, आज उसका फल आपको सकारात्मक रूप में प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होने के प्रबल योग हैं।
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-20-august-2026-cancer-today-love-career-business-local18-10764860.html