टीवी के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामे और मनोरंजन का दोहरा डोज मिलने वाला है। कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच रही है, जहां अनुपमा के घर में एक साथ दो-दो शादियां होने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, अनुपमा का दामाद और उसका पोता एक ही मंडप में विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
शाह और कपाड़िया परिवार में कोई भी शुभ काम बिना हंगामे के पूरा नहीं होता, इसलिए इस 'डबल शादी' में भी जमकर बवाल और कहासुनी देखने को मिलेगी। एक ओर शादी का उत्सव होगा, तो दूसरी ओर वसुंधरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी।
राही को 'बांझ' का ताना
वसुंधरा अब पूरी तरह राही के पीछे पड़ चुकी है। वह पूरे परिवार और प्रेम के सामने राही को बुरी तरह जलील करेगी। हद उस वक्त पार हो जाएगी, जब वसुंधरा राही को 'बांझ' कहकर ताना मारेगी। वसुंधरा की यह कड़वी और घटिया बात राही का दिल पूरी तरह तोड़ देगी और वह अंदर से टूट जाएगी।
प्रेम ने थामी राही की कलाई
वसुंधरा सिर्फ राही को अपमानित करके ही नहीं रुकेगी, बल्कि घर का वारिस पाने के लिए वह प्रेम पर दूसरी शादी का दबाव भी बनाएगी। इसके लिए वह प्रेम के वास्ते नई लड़कियां देखना शुरू कर देगी। मां की इस हरकत से प्रेम को गहरा सदमा लगेगा, लेकिन वह अपनी पत्नी राही का साथ हरगिज नहीं छोड़ेगा।
प्रेम सबके सामने साफ ऐलान कर देगा कि उसकी जिंदगी भले ही बिना बच्चे के बीत जाए, लेकिन वह राही के अलावा किसी और औरत को अपने जीवन में जगह नहीं देगा। प्रेम का यह मजबूत स्टैंड देखकर राही भावुक हो जाएगी और गौतम भी बेहद खुश नजर आएगा।
अंश और प्रेरणा का रोमांस
इसी बीच कहानी में रोमांस का तड़का भी लगने वाला है। प्रेरणा हिम्मत जुटाकर अंश के सामने अपने प्यार का इजहार करेगी और उसे प्रपोज कर देगी। प्रेरणा का सच्चा प्यार देखकर अंश का दिल पिघल जाएगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगेंगी।
जब अनुपमा के परिवार को अंश और प्रेरणा के इस रिश्ते की भनक लगेगी, तो अनुपमा एक बड़ा फैसला लेगी। वह खुद आगे बढ़कर दोनों को शादी करने के लिए कहेगी, जिसके बाद अंश और प्रेरणा खुशी-खुशी अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे।
पछतावे में जलता प्रेम
इन सभी खुशियों और ड्रामे के बीच प्रेम अंदर ही अंदर पछतावे की आग में जल रहा है। आने वाले कॉम्पिटिशन के दौरान वह काफी परेशान दिखाई देगा। अपनी गलतियों को सुधारने के लिए प्रेम अब अनुपमा के साथ अपने बिगड़े रिश्तों को संवारने की पूरी कोशिश करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों शादियों के मंडप में कौन-कौन से नए धमाके होते हैं।
https://hindi.news18.com/news/entertainment/tv-anupamaa-twist-vasundhara-crosses-line-with-rahi-will-prem-remarry-for-ghar-ka-chirag-2-10544572.html