स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली के एम्स में स्वास्थ्य मंत्री का इलाज

देश के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कई तरह की मेडिकल जांच की गईं, ताकि उनकी स्थिति का सही आकलन किया जा सके। फिलहाल, डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।

कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद निगरानी में हैं मंत्री

एम्स नई दिल्ली ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति पर जानकारी साझा की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 की शाम को जेपी नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया के साथ ही उनके अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। वर्तमान में उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में रखा गया है, जहां वे चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार है और वे फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से भी एम्स ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी यह आधिकारिक सूचना साझा की है।

https://www.indiatv.in/india/national/health-minister-jp-nadda-admitted-to-aiims-delhi-after-complaining-of-uneasiness-hospital-issues-statement-2026-08-14-1237275