अभिनेत्री प्रिया बापट ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह एक बार इंटीमेट सीन फिल्माते समय उन्हें बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रिया ने उन कड़वी सच्चाइयों पर भी रोशनी डाली, जिनसे कलाकारों को अपने करियर की शुरुआत में गुजरना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि किसिंग सीन के दौरान कट हो जाने के बावजूद एक एक्टर ने किस करना जारी रखा था।
क्या बोलीं प्रिया बापट?
प्रिया ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह वाकया 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' जैसी फिल्मों से मिली पहचान से काफी पहले का है। एक किसिंग सीन को लेकर अपनी बेचैनी को याद करते हुए प्रिया ने कहा, 'यह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। यह सब 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' और बाकी सब कुछ होने से पहले की बात है। फिल्म में सिर्फ एक किसिंग सीन था। स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान ही मुझे इस पर संदेह और चिंता होने लगी थी। मैं लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थी, आपको इसकी यहां क्या जरूरत है? बात ये नहीं है कि मैं किस करना चाहती हूं या नहीं। बात ये है कि... आप इसे कैसे सही ठहराएंगे? यह यहां बिल्कुल फिट नहीं बैठता।'
अभिनेत्री ने आगे बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में कलाकार बेहद असुरक्षित महसूस करते हैं और कई तरह की असहजताओं को सहना पड़ता है, ताकि आगे करियर में कोई परेशानी न आए।
सोशल मीडिया क्वीन हैं प्रिया
प्रिया अब तक अपने करियर में 36 से ज्यादा फिल्मों, टीवी सीरियल, ओटीटी सीरीज और गानों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर' थी, जिसमें उन्होंने यंग रामाबाई का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी प्रिया ने एक चाइल्ड रोल किया।
आगे चलकर प्रिया ने टीवी पर काम किया और ओटीटी सीरीज में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।
https://www.indiatv.in/entertainment/ott/priya-bapat-revealed-how-her-co-star-continued-to-kiss-her-even-after-the-scene-ended-leaving-her-uncomfortable-2026-06-06-1223343