कोरोना काल में पड़ी नींव
प्रशांत दत्त यादव प्रिंस ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस संस्था की शुरुआत कोरोना के समय से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के मकसद से की गई थी। इस मुहिम को 'टीम संकल्प, कोई भूखा न सोए...' नाम दिया गया है। शुरुआत में कुछ मित्रों ने मिलकर इसकी बुनियाद रखी थी।
धीरे-धीरे जुड़ते गए लोग
समय के साथ इस प्रयास से लगातार संपन्न लोग जुड़ते चले गए और आज यह संस्था अपने विस्तृत स्वरूप में सामने है। इसमें लोग अपनी स्वेच्छा से हिस्सा लेते हैं और रोजाना गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।
कहां-कहां बंटता है भोजन
भोजन वितरण की शुरुआत सबसे पहले बलिया के प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से होती है। इसके बाद यह सिलसिला मालगोदाम और रेलवे स्टेशन तक पहुंचता है, जहां जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाता है।
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ballia-organization-started-small-today-hundreds-coming-together-feed-needy-emotional-listening-words-local18-ws-l-10544673.html