नीट पेपर लीक को लेकर मचे बवाल की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले से परीक्षा की साख पर सवाल उठाने वाला एक और मामला सामने आ गया है। जिले के पीएम श्री संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई बीए और बीकॉम अंतिम वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस परीक्षा में पूछे गए सवाल इम्तिहान की तारीख से करीब डेढ़ माह पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा चुके थे।
https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sidhi-sidhi-college-question-paper-went-viral-half-and-hour-before-exam-students-local18-10543946.html