रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते हैं और थकान के बाद भी नहीं आती नींद? डाइट में शामिल करें ये 5 हर्ब्स

दिनभर की थकान के बावजूद रात में नींद न आना अनिद्रा का संकेत हो सकता है। जानिए ऐसी 5 स्लीप-फ्रेंडली जड़ी-बूटियों के बारे में, जो शरीर को आराम देकर चैन की नींद पाने में मदद करती हैं।

अच्छी नींद सिर्फ शरीर को आराम देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संपूर्ण सेहत पर गहरा असर डालती है। जब हम पर्याप्त और गहरी नींद लेते हैं, तो शरीर बेहतर ढंग से काम करता है, मन शांत बना रहता है और पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति महसूस होती है। इसके उलट, नींद की कमी या बार-बार नींद का टूटना सीधे तौर पर मूड, एकाग्रता, पाचन और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

मौजूदा दौर में लाखों लोग अनिद्रा और नींद से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों से जूझ रहे हैं। बेहतर नींद के लिए कई लोग दवाओं का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपाय भी इस मामले में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

नेचुरल तरीके से नींद बेहतर करने का उपाय

कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी होती हैं, जिन्हें चाय या गर्म पेय के रूप में लेने से शरीर को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। अगर दिनभर की थकान के बाद भी रात में आपकी आंखों से नींद कोसों दूर रहती है, तो डाइट में थोड़ा बदलाव आपके लिए राहत भरा हो सकता है। नीचे ऐसी ही पांच स्लीप-फ्रेंडली हर्ब्स के बारे में बताया जा रहा है, जो शरीर को रिलैक्स करके चैन की नींद पाने में मददगार मानी जाती हैं।

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sleep-fast-naturally-with-these-5-herbs-tea-for-insomnia-nind-nhi-aaye-to-kya-karein-ws-l-10542863.html