अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' तथा वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' 05 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं और इसी वजह से मेकर्स को भरोसा है कि उनकी फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है। फिलहाल दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआती रुझान बताते हैं कि इनमें से कोई भी बड़ी ब्लॉकबस्टर बनती नहीं दिख रही, फिर भी दोनों ने दर्शकों का ठीक-ठाक ध्यान खींचा और शुरुआत में दर्शकों की उपस्थिति भी अच्छी रही। कुल मिलाकर इनका प्रदर्शन औसत या मिला-जुला आंका जा रहा है, और आगे की कमाई बहुत हद तक वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी रहेगी।
'है जवानी तो इश्क होना है' का ओपनिंग डे कलेक्शन
वरुण धवन की इस कॉमेडी-लव स्टोरी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कमजोर रही है। फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन अब तक 4.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की है। Sacnilk के लाइव आंकड़ों के मुताबिक इसकी ग्रॉस कमाई 5.72 करोड़ रुपये रही है। मौजूदा समय में यह फिल्म पूरे भारत में 7,278 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हो रही है।
'बंदर' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस खबर के लिखे जाने तक फिल्म ने पहले दिन महज 30 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इन आंकड़ों में बढ़ोतरी की उम्मीद है और माना जा रहा है कि वीकेंड पर कमाई का ग्राफ ऊपर जाएगा। इससे पहले बॉबी देओल की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' रिलीज हुई थी, जिसने अपने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी।
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' की आपसी टक्कर
'बंदर' को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। आज ही इसके साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' भी पर्दे पर आई। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने पहले दिन 3.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इससे एक दिन पहले रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म 'पेड्डी' ने आज 15.51 करोड़ रुपये की कमाई बटोरी है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों का सीधा असर 'बंदर' के कलेक्शन पर पड़ा है।
https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood/hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-vs-bandar-day-1-box-office-collection-will-varun-dhawan-surpass-bobby-deol-film-2026-06-05-1223299