क्रिकेट में जब भी रिकॉर्ड्स की बात उठती है तो चर्चा अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों तक ही सिमट जाती है। बैटिंग हो या बॉलिंग, मैदान पर अपने हुनर से इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों के आंकड़े सोशल मीडिया से लेकर अखबारों के पन्नों तक छाए रहते हैं। लेकिन मैदान पर एक और अहम किरदार होता है, जिसके बिना खेल अधूरा है — अंपायर। क्या आप जानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे अनुभवी अंपायर कौन है?
दबाव के नाजुक पलों में भी सालों तक बिल्कुल सटीक फैसले सुनाने वाले इन 'अंपायरिंग दिग्गजों' की दुनिया बेहद दिलचस्प है। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे अनुभवी टॉप-5 अंपायरों के इस खास क्लब में एक भी भारतीय नाम मौजूद नहीं है।
सबसे अनुभवी अंपायर का रिकॉर्ड किसके नाम
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अलीम डार के नाम दर्ज है। उन्होंने 400 से भी ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग की है। खास बात यह है कि अब तक कोई दूसरा अंपायर 400 मैचों के आंकड़े के करीब तक नहीं पहुंच सका है, जो इस उपलब्धि को और भी असाधारण बना देता है।
अलीम डार (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के अलीम डार का नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। साल 2000 से लेकर 2024 तक, यानी करीब ढाई दशक तक उन्होंने मैदान पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। कुल 448 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर वह दुनिया के सबसे अनुभवी अंपायर बने हुए हैं।
अलीम डार की सबसे बड़ी पहचान उनका शांत स्वभाव और डीआरएस (DRS) के दौर में भी फैसलों की गजब की सटीकता रही। यही वजह है कि उन्हें आईसीसी की ओर से लगातार तीन बार — साल 2009, 2010 और 2011 में — 'अंपायर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया।
https://hindi.news18.com/cricket/world-most-experienced-umpire-in-international-cricket-did-you-know-the-name-in-top-5-list-their-is-not-a-single-indian-10542919.html