दिल्ली में बवाल: सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, कुल 18 स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित

जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाते हुए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। अब राजधानी में कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अब पूरी तरह बंद

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की तपिश अब मेट्रो सेवाओं तक पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों की सक्रियता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। DMRC ने स्पष्ट किया है कि इस स्टेशन पर अब इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी। यह स्टेशन यात्रियों के लिए एक बड़ा केंद्र है, जहां से लोग रेलवे स्टेशन और IGI एयरपोर्ट की ओर जाते हैं।

प्रदर्शन का असर और सुरक्षा व्यवस्था

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी लगातार डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को पूरा होने तक पीछे नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर रात भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा और प्रदर्शन के दौरान छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन हालातों को देखते हुए DMRC ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

बंद स्टेशनों की कुल संख्या 18 हुई

DMRC ने शुक्रवार, 24 जुलाई, 2026 को सुबह 07:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब नई दिल्ली स्टेशन के जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है। प्रभावित स्टेशनों की सूची इस प्रकार है:

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • ITO
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान
  • नई दिल्ली

हालांकि पहले यह स्पष्ट किया गया था कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। DMRC ने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और यात्रियों से अपने सफर की योजना इसी के अनुसार बनाने की अपील की है।

https://www.indiatv.in/delhi/new-delhi-metro-station-has-been-closed-till-further-instructions-said-dmrc-no-interchange-facility-2026-07-24-1233150