MLA रेवंत डांगा की गाड़ी पर हमला या महज हादसा? 25 किलोमीटर पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो, एस्कॉर्टिंग ने गहराया रहस्य

नागौर जिले की खींवसर सीट से विधायक रेवंत राम डांगा की फॉर्च्यूनर कार को गोविंद टोल नाके के पास एक कैंपर वाहन ने टक्कर मार दी। विधायक पक्ष ने इसे जानलेवा साजिश बताते हुए करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया।

नागौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा पर कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगा है। गुरूवार की देर रात गोविंद टोल नाके के नजदीक एक कैंपर वाहन ने विधायक की फॉर्च्यूनर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

टक्कर के बाद भागे संदिग्ध वाहन

विधायक पक्ष का दावा है कि यह कोई आम सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। टक्कर मारने के तुरंत बाद संदिग्ध वाहन मौके से फरार होने लगे। हालांकि विधायक डांगा ने हार नहीं मानी और अपने समर्थकों के साथ मिलकर इन वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया।

25 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो

विधायक और उनके समर्थकों ने करीब 25 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए आखिरकार एक स्कॉर्पियो को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस घटना ने पूरे प्रकरण को और रहस्यमय बना दिया है, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर यह हमला था या सिर्फ एक हादसा।

मौके पर पहुंचे पुलिस और एसपी

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नागौर एसपी प्यारेलाल भी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/nagaur-khinvsar-mla-rewant-ram-danga-alleged-attack-near-govind-toll-plaza-nagaur-police-investigation-ws-l-10542504.html