शरद पवार की पार्टी पर मंडराया संकट, फूट रोकने के लिए सरकार के इन दो विधेयकों को देगी समर्थन

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में शरद पवार की पार्टी केंद्र सरकार के दो अहम बिलों का समर्थन करने की तैयारी में है ताकि पार्टी में बढ़ती बगावत को थामा जा सके।

मॉनसून सत्र में बड़ी रणनीति

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस अहम सत्र के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने केंद्र सरकार के दो बेहद महत्वपूर्ण विधेयकों, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल के समर्थन में वोट करने का फैसला लिया है।

पार्टी को बिखरने से बचाने की कवायद

वर्तमान में एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के पास लोकसभा में 8 सांसद हैं। शरद पवार की मौजूदा रणनीति यह है कि वे आधिकारिक रूप से एनडीए का हिस्सा न बनें, लेकिन सरकार के प्रमुख फैसलों में उनका साथ दें। दरअसल, पार्टी के भीतर ही एक धड़ा लगातार सरकार के करीब जाने की वकालत कर रहा है। ऐसे में शरद पवार का यह कदम पार्टी को पूरी तरह से टूटकर बिखरने से बचाने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। इस रणनीति के जरिए वे पार्टी की एकता बनाए रखने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

https://www.indiatv.in/maharashtra/sharad-pawar-ncp-brink-of-split-to-save-party-ncp-sp-vote-in-support-of-two-bills-introduced-in-monsoon-session-2026-07-15-1231236