अगर इस बार आपका नैनीताल घूमने का इरादा है और आप मॉल रोड की चहल-पहल या नैनी झील की बोटिंग से कुछ हटकर नया और रोमांचक अनुभव चाहते हैं, तो यह जानकारी खास तौर पर आपके काम की है। नैनीताल के घने जंगलों, देवदार के ऊंचे पेड़ों और ठंडी पहाड़ी पगडंडियों के बीच कुछ ऐसे मनमोहक ट्रैकिंग रास्ते मौजूद हैं, जो एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी स्वर्ग जैसे हैं।
कहां छिपे हैं ये जादुई रास्ते
यहां नयना पीक, टिफिन टॉप, कैमल्स बैक और पंगोट के नजदीक स्थित ब्रह्मस्थल जैसे आकर्षक ट्रैकिंग रूट्स हैं, जिनकी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद ही आपको असली नैनीताल के दर्शन होते हैं। इन रास्तों पर चढ़ाई करते हुए आपको प्रकृति का वह रूप दिखेगा, जो शहर की भीड़भाड़ से बिल्कुल अलग है।
ऊंचाई से दिखने वाला अद्भुत नजारा
इन चोटियों पर पहुंचने के बाद हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का खूबसूरत दृश्य और पूरे शहर का 360 डिग्री व्यू आपका मन मोह लेगा। यही नजारा आपकी इस यात्रा को पूरी जिंदगी के लिए यादगार बना देगा।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-adventure-trekking-routes-in-nainital-with-stunning-himalayan-and-lake-views-local18-10542029.html