आदतें एक दिन में नहीं बनतीं और एक बार बन जाएं तो आसानी से छूटती भी नहीं। लेकिन अगर बचपन से ही अच्छी आदतें डाल दी जाएं तो ये जिंदगीभर साथ निभाती हैं। उदाहरण के तौर पर, जब कोई बच्चा रोता है तो यह माता-पिता पर निर्भर करता है कि वे उसके हाथ में मोबाइल थमाकर खुद को मुक्त कर लें या उसके साथ बैठकर कोई रचनात्मक खेल खेलें। एक-डेढ़ साल की उम्र में जो स्मार्टफोन बच्चे के हाथ में पहुंच जाता है, वह फिर आसानी से नहीं छूटता और बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है, डिजिटल दुनिया का गुलाम बनता चला जाता है। घंटों रील्स देखने से न सिर्फ नींद पर असर पड़ता है, बल्कि सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत भी होने लगती है।
इतना ही नहीं, ज्यादा मोबाइल चलाने से बचपन में ही आंखें कमजोर पड़ रही हैं। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, वहीं मोबाइल का रेडिएशन थायराइड से लेकर कैंसर तक की वजह बन सकता है। अलग-अलग अध्ययन बताते हैं कि 30 मिनट से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने पर हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ता है, जबकि पूरे दिन वीडियो गेम खेलने से बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत खतरे में पड़ जाती है। यानी बच्चे हों या बड़े, इस साइलेंट 'मोबाइल बम' के असर से हर किसी को बचना जरूरी है और इसकी शुरुआत आज ही, बल्कि अभी से करनी होगी।
गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए यह सही मौका है जब माता-पिता बच्चों के साथ अपना भी रूटीन सुधारें और उनके सामने अच्छी मिसाल रखें। इस समर ब्रेक में मस्ती के साथ-साथ बच्चों को अच्छी आदतें सिखाइए, जिनमें हाइजीन और हेल्थ का ख्याल रखना सबसे ऊपर होना चाहिए। इससे जहां बच्चों की सही ग्रोथ होगी और इम्यूनिटी मजबूत रहेगी, वहीं ताउम्र शुगर और बीपी जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से भी बचाव होगा। आइए योगगुरु से जानते हैं बच्चों और बड़ों के लिए कम से कम 10 अच्छी आदतें।
स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम के लक्षण
- नजर का कमजोर होना
- पलकों में सूजन
- आंखों में ड्राईनेस
- आंखों का लाल होना
ये अच्छी आदतें बदल देंगी जीवन
- सेहत का ख्याल रखें
- जल्दी सोएं और जल्दी उठें
- वक्त पर और सही तरीके से खाएं
- सफाई का ध्यान रखें
- आउटडोर गेम्स खेलें
- पढ़ाई के साथ कोई पैशन भी अपनाएं
हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
- गाजर
- मेथी
- सोया
- डेयरी प्रोडक्ट
- जौ का आटा
हाइट बढ़ाने के टिप्स
- 30 मिनट योग करें
- जंक फूड बंद कर दें
- आधा घंटा धूप में बैठें
- फल और हरी सब्जियां खाएं
- आउटडोर गेम खेलें
बच्चों में मोटापा कैसे करें कंट्रोल
- घर पर बना खाना दें
- फल और सब्जी की मात्रा बढ़ाएं
- जंक फूड बंद कर दें
- वर्कआउट और योग कराएं
बच्चों के लिए सुपरफूड
- दूध
- ड्राई फ्रूट
- ओट्स
- बींस
- शकरकंद
- मसूर दाल
कैल्शियम बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
- दूध और शतावर
- केले का शेक
- खजूर-अंजीर शेक
बच्चों को डालें ये आदतें
- स्क्रीन टाइम कम रखें
- सोशल मीडिया से दूर रखें
- सुबह जल्दी उठें
- रात में समय पर सोएं
https://www.indiatv.in/health/know-from-swami-ramdev-which-10-habits-parents-and-children-must-learn-2026-06-05-1223149