हरियाणा में अलर्ट का असर
मौसम विभाग ने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग अलग चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसके कारण इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र फिलहाल ग्रीन जोन में रखे गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के लिए चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में आज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है। सड़कों पर फिसलन, जलभराव और कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। अगले 3 से 4 दिनों तक सिरमौर, मंडी, शिमला, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के करीब नहीं जाने और बिना किसी जरूरी काम के यात्रा न करने की अपील की है।
https://hindi.news18.com/news/haryana/gurgaon-weather-today-rain-warning-imd-alert-monsoon-10-july-aaj-ka-mausam-himachal-shimla-local18-10643905.html