संपत्ति का लालच बना हत्या की वजह
जयपुर में सामने आए नीरज शर्मा हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। शुरुआत में जिसे एक सामान्य सड़क हादसा समझा जा रहा था, पुलिस की जांच में वह एक सोची-समझी साजिश निकली है। जांच से पता चला है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे परिवार के भीतर चल रहा संपत्ति और नौकरी का पुराना विवाद मुख्य कारण था। आगरा हाईवे पर स्थित करीब 5 बीघा जमीन को हथियाने का लालच इस पूरी घटना के पीछे की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।
पहली बार में बची जान, फिर रची दोबारा साजिश
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नीरज शर्मा को रास्ते से हटाने का प्रयास पहली बार उनके घर के बाहर ही किया था, लेकिन उस दौरान नीरज शर्मा किसी तरह बच निकलने में कामयाब हो गई थीं। इसके बाद आरोपी अपनी योजना से पीछे नहीं हटे और उन्होंने फिर से साजिश रची। पुलिस का दावा है कि इस बार आरोपियों ने घर से दूर एक सुनसान सड़क को चुना और वहां नीरज शर्मा को अपनी गाड़ी से निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
https://hindi.news18.com/news/crime/jaipur-neeraj-sharma-murder-case-by-daughter-second-attempt-5-bigha-land-conspiracy-ayushi-police-investigation-10643575.html