उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सुबह-सुबह उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मायावती ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना की।
मायावती ने क्या लिखा
बसपा नेता ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। साथ ही उन्होंने योगी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
https://www.indiatv.in/west-bengal/mayawati-congratulated-up-cm-yogi-adityanath-sending-a-happy-birthday-message-early-morning-2026-06-05-1223120