ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों के दैनिक फल की गणना की जाती है। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज श्रवण नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। इस समय चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में स्थित है। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 5 जून का दिन बेहद शानदार और भाग्यशाली रहने वाला है।
वृषभ राशि का स्वभाव
पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव बेहद सरल होता है। ये लोग मन के सच्चे होते हैं और हर किसी पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। अपने सीधे-सादे स्वभाव के चलते ये मृदुभाषी भी होते हैं और इनकी मधुर वाणी के कारण ही इनके बिगड़े काम बनने लगते हैं।
गेम चेंजर साबित होगा समय
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और चाहें तो आप कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आज धन का लाभ होगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने का अवसर मिलेगा। यही समय आपके लिए गेम चेंजर साबित होगा।
प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा अवसर
वृषभ राशि के जो जातक निवेश के बारे में सोच रहे हैं, वे आज सोने-चांदी के बजाय किसी फ्लैट या प्रॉपर्टी में पैसा लगा सकते हैं। इस लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है और भविष्य में आपको इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा।
पार्टनर के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम
आज वृषभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए आज जीवनसाथी की तलाश पूरी होने के योग हैं। वहीं विवाहित जातकों को सलाह है कि आज वे अपने जीवनसाथी को थोड़ा समय जरूर दें।
राशि के लिए ज्योतिषीय उपाय
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 1 है। इस दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और उन्हें सफेद पेड़े का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-taurus-horoscope-today-vrishabh-rashifal-5-june-2026-career-business-love-life-and-health-prediction-local18-10540499.html