सावधान! इन हेल्दी फूड्स को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है सेहत के लिए घातक, जानिए क्यों

अक्सर लोग बचे हुए खाने को बर्बाद होने से बचाने के लिए दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन डॉक्टर का मानना है कि कुछ खाद्य पदार्थ गर्म करने पर जहर बन सकते हैं।

अक्सर घरों में भोजन बच जाने पर उसे फेंकने के बजाय अगले वक्त के लिए रख दिया जाता है और बाद में उसे गर्म करके खा लिया जाता है। कई लोग तो ठंडा होने पर भी खाने को गर्म करना ही पसंद करते हैं। हालांकि, क्या आपको मालूम है कि कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके खाना आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर तरंग कृष्णा के अनुसार, कुछ खास तरह के फूड्स को जब दोबारा गर्म किया जाता है, तो उनकी आणविक संरचना यानी मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल जाता है। जो पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, वे गर्म करने की प्रक्रिया के बाद जहरीले टॉक्सिन्स में परिवर्तित हो जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए।

किन खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए

  • पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक जैसी हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन, जब आप पकी हुई पालक को फिर से गर्म करते हैं, तो ये नाइट्रेट्स हानिकारक नाइट्रोजन मीन्स में बदल जाते हैं। चिकित्सा विज्ञान में इन नाइट्रोजन मीन्स को कार्सिनोजेन माना जाता है, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकते हैं। ये नाइट्रेट्स जो शरीर को ठीक रखने का काम करते थे, गर्म करने के बाद आपके सिस्टम के लिए जहर के समान हो जाते हैं।
  • चावल: चावल के मामले में भंडारण का तरीका बहुत मायने रखता है। यह तो माना जाता है कि चावल को दोबारा गर्म करने से इसका जीआई लेवल कम हो जाता है, लेकिन अगर पके हुए चावल कमरे के तापमान पर लंबे समय तक रखे रहें, तो इनमें 'बैसिलस सेरियस' नामक खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। यदि आप चावल को दोबारा खाना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि उसे सही तरीके से फ्रिज में स्टोर किया जाए और उसके बाद ही सावधानी से हल्का गर्म किया जाए।
  • उबले हुए अंडे: ऑमलेट या उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अंडों में नाइट्रोजन की उच्च मात्रा होती है। जब आप उबले हुए अंडे को अत्यधिक तापमान पर गर्म करते हैं, तो यह नाइट्रोजन ऑक्सीडाइज हो जाता है। यह ऑक्सीडाइज्ड प्रोटीन पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इससे पेट में दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। कोशिश करें कि अंडा हमेशा ताजा ही खाएं, यदि बच जाए तो उसे गर्म करने के बजाय सलाद में मिलाकर इस्तेमाल करें।
  • मशरूम: प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होने के बावजूद मशरूम बेहद नाजुक होते हैं। इनमें मौजूद कॉम्प्लेक्स प्रोटीन पकने के बाद बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं। इनमें कई ऐसे एंजाइम होते हैं जो ऑक्सीजन और बैक्टीरिया के संपर्क में आते ही प्रतिक्रिया करने लगते हैं। मशरूम को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन का ढांचा यानी स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल (Denature) जाता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है। इसके सेवन से स्किन एलर्जी और पेट के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए मशरूम को हमेशा काटकर तुरंत पकाकर खाना ही श्रेयस्कर है।

हड्डियों की बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने खान-पान में कैल्शियम से भरपूर 5 आवश्यक खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जिसका सुझाव डॉक्टर द्वारा भी दिया गया है।

https://www.indiatv.in/health/reheating-these-healthy-foods-is-dangerous-for-your-health-heres-the-reason-explained-by-a-doctor-2026-07-02-1228805