कराची की घेराबंदी और पाकिस्तानी सेना में खलबली
उत्तरी अरब सागर के आसमान में भारतीय और अमेरिकी सैन्य विमानों की मौजूदगी ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना का घातक विमान P-8I पोसाइडन और अमेरिकी नौसेना का टोही विमान कराची के बेहद करीब उड़ान भरते हुए देखे गए। इस घटनाक्रम ने पाकिस्तानी रक्षा तंत्र और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को पैनिक मोड में डाल दिया है।
पनडुब्बी शिकारी की खास भूमिका
P-8I पोसाइडन को दुनिया के सबसे बेहतरीन पनडुब्बी शिकारी विमानों में गिना जाता है। इसके जरिए समुद्र की गहराई में छिपी दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना बहुत आसान हो जाता है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन विमानों का इस इलाके में दिखना कोई सामान्य गश्त नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
चीन और पाकिस्तान की डील पर निशाना
जानकारों का कहना है कि भारत और अमेरिका की यह संयुक्त हलचल चीन और पाकिस्तान के बीच हुई हंगोर-क्लास पनडुब्बी समझौते को नाकाम करने की कोशिश हो सकती है। चीन लगातार पाकिस्तान को अपनी तकनीक देकर अरब सागर में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है, लेकिन इन विमानों की तैनाती ने उस पूरे प्लान को खतरे में डाल दिया है। पाकिस्तान इस निगरानी से न केवल डरा हुआ है, बल्कि इसे अपनी समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रहा है।
https://hindi.news18.com/world/pakistan-indian-navy-p-8i-poseidon-patrols-near-karachi-with-america-p-8a-threat-to-pakistan-china-submarine-deal-10622028.html