धौलपुर के रहने वाले और चंबल के बीहड़ों में कभी दहशत का दूसरा नाम रहे डकैत जगन गुर्जर की हाल ही में जेल में हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही उसके परिवार और आपराधिक इतिहास को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जगन गुर्जर का कुनबा काफी लंबा-चौड़ा है। आमतौर पर लोग उसके खौफ की कहानियां ही जानते हैं, लेकिन उसका पारिवारिक इतिहास भी कम चौंकाने वाला नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जगन गुर्जर की एक या दो नहीं, बल्कि तीन पत्नियां हैं।
डकैत पत्नी और आठ बच्चे
जगन की पत्नियों की कहानी भी अपराध की दुनिया से जुड़ी हुई है। उसकी तीन पत्नियों में से एक पत्नी जिसका नाम कौमेश है, वह खुद भी चंबल की एक बेहद नामचीन और कुख्यात डाकू रह चुकी है। इन तीन पत्नियों से जगन गुर्जर के कुल आठ बेटे-बेटी हैं, जो इस बड़े कुनबे का हिस्सा हैं।
अपराध के दलदल में धंसा पूरा परिवार
सिर्फ जगन ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार ही जुर्म के रास्ते पर चल रहा था। जगन के तीन सगे भाई हैं और ये तीनों भी अपराध के दलदल में पूरी तरह धंसे हुए हैं। कानून के शिकंजे में फंसे ये तीनों भाई इस समय अजमेर, धौलपुर और भरतपुर की अलग-अलग जेलों में बंद हैं।
जेल में हुई हत्या से मचा हड़कंप
यह पूरा मामला तब एक बार फिर चर्चा में आया जब महज तीन दिन पहले अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। जेल के भीतर ही गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई थी। इस बड़ी वारदात के बाद से ही जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और राजस्थान में यह मामला लगातार गरमाया हुआ है।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/dholpur-dacoit-jagan-gurjar-family-history-3-wives-8-children-and-4-brothers-name-deep-ties-to-crime-10622345.html