कर्नाटक: डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, वित्त अपने पास रखा और प्रियांक खरगे को सौंपा गृह मंत्रालय

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन कर दिया है। उन्होंने वित्त और DPAR अपने पास रखे, जबकि प्रियांक खरगे को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दो अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें वित्त विभाग के साथ-साथ कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (DPAR) शामिल है। शेष विभागों की जिम्मेदारी उन्होंने अपने सहयोगी मंत्रियों को सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और पार्टी नेता प्रियांक खरगे को गृह विभाग की कमान दी गई है।

उपमुख्यमंत्री परमेश्वर को राजस्व विभाग

उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ खेल एवं युवा सशक्तिकरण विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रियांक खरगे को गृह विभाग के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं जैव प्रौद्योगिकी (BT) विभाग भी दिया गया है। इसके साथ ही के. जे. जॉर्ज को ऊर्जा एवं पर्यटन विभाग की कमान सौंपी गई है।

किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग

  • मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार: वित्त विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (DPAR)
  • उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर: राजस्व विभाग, खेल एवं युवा सशक्तिकरण विभाग
  • प्रियांक खरगे: गृह विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं जैव प्रौद्योगिकी (BT) विभाग
  • के.जे. जॉर्ज: ऊर्जा विभाग, पर्यटन विभाग
  • एम.बी. पाटिल: भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग
  • सतीश जारकीहोली: लोक निर्माण विभाग (PWD)
  • कृष्णा बायरगौड़ा: बेंगलुरु शहरी विकास (GBA)
  • रामलिंगा रेड्डी: जल संसाधन विभाग
  • के.एच. मुनियप्पा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • बैरती सुरेश: परिवहन विभाग
  • यू.टी. खादर: स्वास्थ्य विभाग
  • डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया: शहरी विकास विभाग
  • शरणप्रकाश पाटिल: चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • ईश्वर खंड्रे: ग्रामीण विकास विभाग

https://www.indiatv.in/india/politics/dk-shivakumar-allocates-portfolios-to-ministers-keeps-finance-and-dpar-karnataka-politics-2026-06-04-1223090