बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बंधु कोचिंग के बीच चल रहा विवाद अब और तीखा होता जा रहा है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी छात्र NIT होते हुए कारगिल चौक की ओर कूच कर रहे हैं।
ज्ञानबंधु का गंभीर आरोप
ज्ञानबंधु की ओर से दावा किया गया है कि खान सर ने खुद अपने गार्ड से गोली चलवाई और इसके बाद उनके लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी। संस्था का कहना है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। आरोप के अनुसार यह पूरी घटना खान सर के कैंपस गेट के पास घटी और इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप
ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कई गंभीर आरोप लगाए गए। संस्था ने दावा किया कि वायरल हो रहे फायरिंग वीडियो में खान सर के कैंपस से जुड़े लोग साफ नजर आ रहे हैं। संस्था के मुताबिक वीडियो में फायरिंग की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
छात्रों की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि रौशन आनंद को बिना किसी ठोस आधार के गिरफ्तार किया गया है। छात्रों ने मांग रखी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निर्दोष शिक्षक को तत्काल रिहा किया जाए।
https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-khan-sir-vs-roushan-anand-live-gyan-bandhu-students-protest-faisal-khan-news-update-local18-ws-l-10540673.html