बॉलीवुड में 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और पीरियड ड्रामा जैसे लगभग हर जॉनर में काम किया है। उन्होंने हर किरदार में जान डालने की कोशिश की और कई भूमिकाओं को दर्शकों व समीक्षकों ने खूब सराहा। हालांकि उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, तो कुछ बुरी तरह नाकाम भी रहीं। अगर आप उनकी बेहतरीन फिल्में OTT पर देखने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आएगी।
दबंग (2010)
सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके डायलॉग भी खूब पॉपुलर हुए। अपनी पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गईं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार या यूट्यूब पर देख सकते हैं।
लूटेरा (2013)
विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी 'लूटेरा' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन समीक्षकों और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। IMDb पर इसकी रेटिंग 8 के करीब है और इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
राउडी राठौड़ (2012)
साल 2012 में सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौड़' में नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही और इसमें उनकी नजाकत व बेहतरीन डांस देख लोग हैरान रह गए। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
अकीरा (2016)
ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी 'अकीरा' साल 2016 में आई थी, जिसमें सोनाक्षी एक दमदार एक्शन रोल में दिखीं। महिला केंद्रित कहानी होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, हालांकि सोनाक्षी के एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हुई। फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
फोर्स 2 (2016)
साल 2016 में ही उनकी फिल्म 'फोर्स 2' रिलीज हुई, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं। इस फिल्म में सोनाक्षी का फाइट सीन भी देखने को मिला। यह फिल्म सुपरहिट रही और इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
इत्तेफाक (2017)
साल 2017 में आई सस्पेंस-थ्रिलर 'इत्तेफाक' में सोनाक्षी का किरदार काफी पसंद किया गया। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। IMDb पर इसकी रेटिंग करीब 7.2 है और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
मिशन मंगल (2019)
साल 2019 में रिलीज हुई 'मिशन मंगल' भले ही एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, लेकिन इसमें सोनाक्षी सिन्हा के रोल को दर्शकों ने काफी सराहा। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/web-series-sonakshi-sinha-best-7-movies-on-ott-mission-mangal-ittefaq-to-dabangg-see-full-list-ws-l-10534265.html