Hero Splendor Plus Flex Fuel घर लाएं सिर्फ ₹2,672 की EMI पर! E20 के साथ E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगी

हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर अब फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ आ गई है, जो E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चलती है। जानिए इसकी ऑन-रोड कीमत, ₹10,000 डाउन पेमेंट पर बनने वाली EMI, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर अब एक नए अवतार में आ गई है। कभी बेहद सादगी के साथ आने वाली यह बाइक अब काफी एडवांस हो चुकी है। डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जर और i3S टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक फीचर्स अब इस रोजमर्रा के कम्यूटर का हिस्सा हैं। कंपनी ने इससे आगे बढ़कर अपनी इस बेस्टसेलर बाइक को अब फ्लेक्स फ्यूल पर चलने के लिए तैयार कर दिया है।

Hero Splendor Plus Flex Fuel को E20 से लेकर E85 तक के ब्लेंडेड फ्यूल विकल्पों पर चलाया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि इथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर भी इस बाइक के पावर में कोई कमी नहीं आएगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹82,810 रखी गई है। अगर आप आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल वाली स्प्लेंडर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां इसकी ऑन-रोड कीमत से लेकर EMI तक की पूरी जानकारी दी जा रही है।

ऑन-रोड कीमत कितनी पड़ेगी

देश की राजधानी दिल्ली में Splendor Plus Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 82,810 रुपये है और फिलहाल इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी खरीद पर आपको 6,624 रुपये का RTO शुल्क और करीब 6,307 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट चुकाना होगा। इस तरह बाइक की ऑन-रोड कीमत 95,741 रुपये तक पहुंच जाती है।

डाउन पेमेंट और EMI का गणित

मान लीजिए कि आप इस बाइक की खरीद पर 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं। ऐसे में आपको बाकी बचे 82,810 रुपये का टू-व्हीलर लोन लेना होगा। अगर आपकी मासिक आमदनी ठीक-ठाक है और क्रेडिट स्कोर अच्छा रहा, तो यह लोन आपको आसानी से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल सकता है।

अब मान लीजिए कि आपने इस बाइक के लिए 3 साल की अवधि का लोन लिया। ऐसी स्थिति में 10 प्रतिशत ब्याज दर पर आपको ₹2,672 की कुल 36 EMI चुकाकर अपना लोन पूरा करना होगा। इस हिसाब से 3 साल में आप कुल 13,384 रुपये ब्याज के रूप में और कुल 96,194 रुपये किस्तों के रूप में अदा करेंगे। अगर इसमें 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट भी जोड़ दिया जाए, तो 3 साल बाद कुल खर्च 1,06,194 रुपये बैठेगा।

हमारी सलाह: ऊपर बताई गई ऑन-रोड कीमत और EMI की गणना सिर्फ एक उदाहरण है। अच्छी ब्याज दर पर टू-व्हीलर लोन मिलना पूरी तरह आपके क्रेडिट स्कोर और मासिक आमदनी पर निर्भर करता है। इसके अलावा लोन लेते समय प्रोसेसिंग चार्ज और GST जैसे कुछ अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं।

डिजाइन और खूबियां

इस बाइक का डिज़ाइन क्लासिक स्प्लेंडर जैसा ही रखा गया है। इसमें मजबूत ट्यूबुलर फ्रेम, सादगी भरी लेकिन आकर्षक स्टाइलिंग, क्रोम एक्सेंट और प्रैक्टिकल लुक दिया गया है। रोजमर्रा की सवारी के लिहाज से यह आरामदायक और भरोसेमंद है। इसमें ट्यूबलेस टायर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी
  • डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PFI)
  • IBS के साथ ड्रम ब्रेक (फ्रंट-रियर)
  • साइड स्टैंड कट-ऑफ
  • लो मेंटेनेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी

इंजन और स्पेसिफिकेशन

यह बाइक 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन से लैस है। E85 फ्यूल पर यह 8.56 PS पावर (8000 rpm) और 8.3 Nm टॉर्क (6000 rpm) जेनरेट करती है और इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है, वहीं वजन करीब 112-113 kg और सीट हाइट 785 mm है। माइलेज की बात करें तो E20 पर यह करीब 65-70 kmpl रहता है, जबकि E85 पर यह थोड़ा कम हो सकता है।

https://hindi.news18.com/news/auto/bikes-hero-splendor-plus-flex-fuel-on-road-price-emi-down-payment-mileage-features-specifications-ws-l-10538868.html